पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस टीम की आसान जीत

पुलिस टीम की आसान जीत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | पुलिसटीम ने एनसीसीसी को छह विकेट से हराकर डा. शफकत मो खान स्मृति टी-20 वेटरंस क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अालसेंट्स कालेज मैदान पर एनसीसीसी ने 98 रन बनाए। इसमें महेंद्र सातोकर ने 40 और हर्ष चौहान ने 25 रनों की पारी खेली। योगेंद्र सिंह ने तीन और बिट्टू ने दो विकेट लिए। जवाब में पुलिस टीम ने जरूरी रन चार विकेट पर बना लिए। इसमें इसमें राधे ने 28, बिट्टू ने 21 रन बनाए। योगेंद्र सिंह मैन आफ मैच रहे। उन्हें रणजी क्रिकेटर महेंद्र सातोकर और अब्दुल अकील ने पुरस्कृत किया।