- Hindi News
- कृषि कर्मण अवॉर्ड की सूची में मप्र शामिल
कृषि कर्मण अवॉर्ड की सूची में मप्र शामिल
व्यापमं घोटाला: दिग्विजय की याचिका पर सुनवाई शुरू
माइनिंग लीज के लिए बिजली कंपनी से लेना होगा नो ड्यूज
कृषि महोत्सव का शुभारंभ आज
देवरी की बीएमओ को डेंगू
भोपाल
भोपाल
सागर
भोपाल
व्यापमं घोटालों की जांच सीबीआई से कराए जाने के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। कोर्ट में देश के पूर्व सॉलिसिटर जनरल केटीएस तुलसी और इंदिरा जय सिंह ने पक्ष रखा। गुरुवार को पूर्व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल विवेक कृष्ण तन्खा भी अपना पक्ष रखेंगे।
बिजली के बड़े बकायादारों और प्रभावशाली लोगों से वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अब बंदूकों के लाइसेंस, माइनिंग लीज आदि के नवीनीकरण के लिए बिजली का नो ड्यूज प्रस्तुत करना जरूरी होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने फीडर सेपरेशन की समीक्षा भी हर महीने करने और त्योहारों के अवसर पर बिजली आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
कृषि महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को भोपाल से होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 7वीं राष्ट्रीय बीज कांग्रेस के कार्यक्रम में इस महोत्सव का आगाज करेंगे। यह कार्यक्रम नूर-उस-सबाह होटल में होगा। इसके बाद गांवों से लेकर जिले तक 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक कृषि महोत्सव मनाया जाएगा। बीज कांग्रेस की थीम ‘सफल कृषि के लिये गुणवत्तापूर्ण बीज’ है।
देवरी ब्लॉक की मेडिकल ऑफिसर डॉ.अर्चना शरण को भी डेंगू होने की खबर है। वे जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉ. शरण को डेंगू होने की पुष्टि यहां उपलब्ध रेपिड जांच किट से हुई है। उन्हें दो-तीन दिन से बुखार मितली की शिकायत थी। जिले में डेंगू से अब तक 6 मौतें हो चुकी हैं। विभाग केवल 4 मौतों की पुष्टि कर रहा है।
केंद्र सरकार के कृषि कर्मण अवॉर्ड 2013-14 के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए पांच राज्यों की सूची में मप्र भी शामिल है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने मप्र को 14 अक्टूबर को नई दिल्ली बुलाया है। इस दिन स्क्रीनिंग कमेटी के सामने मप्र अपना प्रेजेंटेशन देगा। कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मप्र दो बार से कृषि कर्मण अवाॅर्ड जीत रहा है। पांच राज्यों में मप्र के अलावा आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पंजाब हैं।