- Hindi News
- रिश्वतखोर नायब तहसीलदार को तीन साल की कैद
रिश्वतखोर नायब तहसीलदार को तीन साल की कैद
चार नोटिस के बाद भी हाई कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं रंजना बघेल
वरिष्ठ नेता नरेंद्र नाहटा ने कांग्रेस छोड़ी
योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मंथन आज से
मंदसौर
मनावर की भाजपा विधायक रंजना बघेल अपने खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर हाई कोर्ट में पक्ष रखने नहीं पहुंची, ही उनका कोई प्रतिनिधि उपस्थित हुआ। याचिका दायर होने के बाद से विधायक को अपना रखने के लिए चार नोटिस जारी हो चुके हैं। इस मामले में दायर याचिका में बघेल के निर्वाचन को चुनौती देते हुए आरोप लगाए हैं कि विधानसभा चुनाव के दौरान बघेल ने वोट हासिल करने के लिए खुलेआम नोट बांटे और बर्तन वितरित किए थे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ने कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने कांग्रेस की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा देने की कोई वजह नहीं बताई, लेकिन कहा कि उन्होंने भारी मन से यह निर्णय लिया है। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। नाहटा के कांग्रेस छोड़ने की खबर के बाद विधायक जीतू पटवारी ने उनसे इंदौर में घर पर मुलाकात की और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात कराई। पटवारी ने नाहटा के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया।
भोपाल
सरकारी योजनाओं का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन करने दो दिवसीय मंथन-2014 की राज्य स्तरीय कार्यशाला शनिवार से प्रशासन अकादमी में शुरू हो रही है। मंथन का शुभारंभ सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इस मौके पर मंत्री परिषद के सदस्यों समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। मंथन के लिए सात समूह बनाए गए हैं। इनमें वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के 170 मैदानी अधिकारी को शामिल किया गया है।
छतरपुर
बड़ामलहरा में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश धीरेंद्र सिंह की अदालत ने रिश्वत के मामले में भंगवा के तत्कालीन नायब तहसीलदार संतराम दुबे को तीन साल का कारावास और 20 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। सह आरोपी शंकर दुबे को दो साल की कैद के साथ 10 हजार रुपए के जुर्माने सजा सुनाई। वर्ष 2009 में सिलारो गांव के राजाराम यादव से रिश्वत लेते नायब तहसीलदार को पकड़ा गया था।