डीआरएम झाड़ू लगाकर शुरू करेेंगे अिभयान
भोपाल| गांधीजयंती 2 अक्टूबर से शुरू हो रहे समग्र स्वच्छता अभियान की शुरुआत डीआरएम राजीव चौधरी चार स्थानों पर झाड़ू लगाकर करेंगे। वे सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक भोपाल हबीबगंज स्टेशन के अलावा दोनों रेलवे कॉलोनियों में झाड़ू लगाकर अभियान में हिस्सेदारी करेंगे। सफाई के इस महाअभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों, प्लेटफॉर्म, रेलवे कार्यालयों रेलवे परिसरों की गहन सफाई की जाएगी। रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी केके दुबे ने बताया कि इस अभियान के लिए 60 रेल अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। जबकि महत्वपूर्ण स्टेशनों पर निगरानी रखने के लिए पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्यालय जबलपुर से अधिकारी आएंगे।