आरजीपीवी कर्मचारियों ने निकाली मौन रैली
नसं.भोपाल| राजीवगांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। जिला प्रशासन से स्पीकर के उपयोग करने की मंजूरी मिलने के कारण कर्मचारियों ने शुक्रवार को मौन रैली निकाली। करीब ढाई सौ कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विवि के मुख्य गेट से कुलपति कार्यालय तक पहुंचे। कर्मचारियों ने श्रम विभाग और तकनीकी शिक्षा विभाग को मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।