- Hindi News
- फाइव स्टार क्रूज में नौकरी दिलाने के नाम पर 85 लाख की ठगी
फाइव स्टार क्रूज में नौकरी दिलाने के नाम पर 85 लाख की ठगी
एक हजार बेरोजगार हुए ठगी के शिकार
सीएम का भांजा बताकर ठगा
दिल्ली में पकड़ाया भोपाल का जालसाज
महिला ठेकेदार के 39 लाख हड़पे
एमपीनगर और हमीदिया रोड पर कंसल्टेंसी सर्विस कंपनी चलाने वालों ने अलग-अलग राज्याें में लगभग एक हजार बेरोजगारों से करीब 85 लाख रुपए ठग लिए।
सी हॉर्स मरीन शिपिंग कंसल्टेंसी कंपनी ने उन्हें फाइव स्टार क्रूज पर नौकरी दिलाने का अाश्वासन दिया। इसके बदले में हर युवक से दो हजार रुपए कंसल्टेंसी फीस और साढ़े छह हजार रुपए की मेडिकल एक्जामिनेशन फीस ली गई। इसके बाद से कंपनी के संचालकों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं। शुक्रवार को अलग-अलग राज्यों से भोपाल आए ऐसे करीब 20 बेरोजगारों ने एमपी नगर थाने में शिकायत की। शिकायत करने वालों में शामिल करतार गुप्ता जम्मू के रहने वाले हैं। करतार के अनुसार अगस्त में उन्हें कंपनी की ओर से ई-मेल आया था। इसमें नौकरी का आश्वासन दिया गया। उनसे 25 अगस्त को भोपाल आकर इंटरव्यू देने के लिए कहा गया। करतार ने बताया कि उस तारीख को करीब एक हजार उम्मीदवारों के इंटरव्यू हुए। उनसे पैसे भी लिए गए। इसके बाद सभी को गुजरात स्थित सूरत के अस्पताल में मेडिकल एक्जामिनेशन के लिए भेजा गया। कंपनी ने उम्मीदवारों से कहा कि उन्हें 19 सितंबर को दोबारा भोपाल में रिपोर्ट करना है। करतार के अनुसार इसके बाद उन्होंने कंपनी के एचआर मैनेजर सनत सिंह को फोन लगाया। उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। दूसरे अफसरों के फोन भी स्विच आॅफ मिले। जब वे भोपाल आए तो दफ्तरों पर ताला मिला। इसके बाद दिल्ली निवासी देव रावत, राजस्थान निवासी जयंत सोनगोनकर, चंडीगढ़ निवासी अमनजीत सिंह समेत 20 से ज्यादा युवाओं ने एमपी नगर पुलिस से इसकी शिकायत की।