- Hindi News
- जेपी अस्पताल : नाराज पीएस ने डॉक्टरों काे दिलाई शपथ
जेपी अस्पताल : नाराज पीएस ने डॉक्टरों काे दिलाई शपथ
भोपाल|स्वास्थ्य विभागके प्रमुख सचिव प्रवीर कृष्ण शुक्रवार की सुबह पांच बजे अचानक जेपी अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान उन्हें वहां कई अव्यवस्थाएं दिखीं। प्रमुख सचिव ने दोपहर को अस्पताल की अधीक्षक डॉ. वीणा सिन्हा सहित सभी डॉक्टरों को राज्य स्वास्थ्य सूचना संचार ब्यूरो में पहुंचने के आदेश दिए। वहां डॉक्टरों को जेपी अस्पताल को प्रदेश का आदर्श अस्पताल बनाने और वहां चिकित्सा सेवाओं में सुधार करने की शपथ दिलाई। इससे पहले प्रमुख सचिव ने अस्पताल अधीक्षक से संस्थान की खराब सफाई व्यवस्था को लेकर जवाब-तलब किया।