- Hindi News
- त्योहारों में पीसी ज्वैलर्स ग्राहकों को दे रहा कई ऑफर्स
त्योहारों में पीसी ज्वैलर्स ग्राहकों को दे रहा कई ऑफर्स
भोपाल| देशकी ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक, पीसी ज्वैलर ने त्योहारों के मौसम में ग्राहकों के लिए आकर्षक ज्वैलरी और डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। इसके तहत ग्राहकों को डायमंड के खरीदी पर 5 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। साथ ही 2 लाख और अधिक की खरीदी पर 5 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट और एक लकी ड्रा कूपन भी दिया जाएगा। इसी के साथ सोने की खरीदी पर भी छूट देने की घोषणा कंपनी ने की है। इस स्कीम का लाभ ग्राहक 25 सितंबर से 26 अक्टूबर तक ले सकते हैं। लकी ड्रा 28 अक्टूबर को होगा।