जय देवनानी शतक से चूके
भोपाल | ज्योतिरादित्यअकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीडीसीए के इंटर क्लब दो दिवसीय क्रिकेट मुकाबले में बढ़त बना ली है। शफीक उर रहमान और विवेक नागर (चार-चार विकेट) की सटीक गेंदबाजी के आगे आईपीसी की टीम 117 रनों पर आउट हो गई। रवि ने 37 रन बनाए। जवाब में ज्योतिरादित्य अकादमी ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 170 रन बना लिए थे। इसमें जय देवनानी ने 95 रन बनाए। उन्होंने 16 चौके लगाए।