भोपाल कार्पोरेशन फाइनल में
भोपाल | भोपालकार्पोरेशन ने एसटीसी जबलपुर को 62-55 से तथा रतलाम कार्पोरेशन ने सतना जिला को 49-46 अंकों से हराकर यहां खेली जा रही 31वीं मप्र यूथ स्टेट बास्केटबाॅल चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस जीत में भोपाल कार्पोरेशन के शुभम ने 21 और रिषी ने 14 अंक बनाए। जबलपुर की ओर से ऋषभ ने 18 अंक बनाए। बालिका वर्ग में इंदौर कार्पोरेशन ने भोपाल जिला को 42-27 और एसटीसी जबलपुर ने ग्वालियर कार्पोरेशन को 49-44 अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई।