यूथ फेस्ट में गूंजे बुंदेली गीत
महाराष्ट्रसमाज भवन में शुक्रवार को साधना संगीत महाविद्यालय की ओर से राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर के ‘युवा उत्सव-2014’ का आयोजन किया गया। इस इंटरकॉलेज रीजनल कॉम्पिटीशन में प्रदेश के अलग-अलग संगीत महाविद्यालयों के स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया।
समारोह में एकल और समूह नृत्य, गायन और वादन, हास्य नाटिका और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में स्टूडेंट्स ने प्रस्तुति दी। समारोह में राग मालकौंस से लेकर राग केदार की धुन गूंजती रही। वहीं, तबले की थाप और लोक संगीत के सुरों की एक के बाद एक प्रस्तुति दी।
महाराष्ट्र समाज भवन में शुक्रवार को आयोजित यूथ फेस्ट में प्रस्तुति देते स्टूडेंट्स।
youth festival