पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्टिस्ट ने किया ऑडियंस का इंतजार

आर्टिस्ट ने किया ऑडियंस का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर इंडियनकाउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस (आईसीसीआर) की ओर से शुक्रवार को होराइजन सीरिज के तहत जयश्री आचार्य की कथक प्रस्तुति हुई। मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट ऑडिटोरियम) में आयोजित इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ही नहीं पहुंचे। कार्यक्रम 6 बजे से शुरू होना था, लेकिन शाम 7:30 बजे तक हॉल खाली था। आईसीसीआर के रीजनल ऑफिसर अशोक कुमार जाजोरिया को कहना पड़ा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब कलाकार इंतजार कर रहा है और ऑडियंस नहीं है।

कृष्णवंदना से हुई शुरुआत: कार्यक्रमकी शुरुआत कृष्ण वंदना से हुई। पंडित बिरजू महाराज की रचना पर जयश्री ने भगवान कृष्ण की भक्ति की। इसके बाद उन्होंने राग जन सम्मोहिनी में सरगम की प्रस्तुति दी। तीसरी प्रस्तुति ठुमरी की रही। बिंदादिन महाराज की रचना को जयश्री ने भैरवी राग में प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति के बोल थे कान्हा मैं तो से हारी..। इसके बाद तराना की प्रस्तुति हुई। अगली प्रस्तुति में जयश्री और वरुण बैनर्जी की जुगलबंदी हुई। इसके बाद शुद्ध कथक की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का समापन पंडित बिरजू महाराज की रचना टुगैदरनेस से हुआ। गौरतलब है कि हरियाणा की जयश्री आचार्य प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना हैं। देश विदेश में जयश्री जी प्रस्तुति दे चुकी हैं। मैनिट के डायरेक्टर डॉ. अप्पू कुट्टन केके को चीफ गेस्ट बनाया गया था, जबकि वे शुक्रवार को भोपाल में ही नहीं थे।