पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दलित युवती ने अधेड़ पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

दलित युवती ने अधेड़ पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसदफ्तर में शनिवार को बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में अनूपपुर जिले के चचाई गांव की दलित युवती ने वहीं के एक बाबा स्वामी विवेकानंद सरस्वती पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने आरोपी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का योग प्रमुख रामबाबू गुप्ता बताया, जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि आरोपी का आरएसएस और भाजपा से कोई नाता नहीं है। अपने माता-पिता और भाई के साथ शनिवार को भोपाल पहुंची युवती का कहना है कि डेढ़ माह पूर्व आरोपी ने हाथ देखने के बहाने उसे बुलाया और दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने पहले धमकी दी और बाद में कहा कि वह भाजपा के एक बड़े नेता से नौकरी दिलवा देंगे।

जब चचाई थाने में शिकायत दर्ज नहीं हुई तो वह भोपाल आई। प्रदेश कांग्रेस की महिला पदाधिकारी दीप्ति सिंह सहित अन्य नेता पीड़ित युवती को लेकर शाम को डीजीपी नंदन दुबे से मिले और कार्रवाई की मांग की। दुबे ने शहडोल आईजी वेदप्रकाश शर्मा को जांच सौंप दी।