- Hindi News
- बच्चों के असामान्य व्यवहार को करें नजरअंदाज: भट्टाचार्य
बच्चों के असामान्य व्यवहार को करें नजरअंदाज: भट्टाचार्य
नसं. भोपाल. माता-पिताको छोटे बच्चाें की हर गतिविधि पर नजर रखनी चाहिए। अगर किसी भी बच्चे में कोई असामान्य व्यवहार दिखे तो फौरन डॉक्टर से इस बारे में बात करें। अगर समय पर इलाज मिलता है, तो बच्चे की तकलीफ को जल्द दूर किया जा सकता है। उड़ीसा के फिजिकल मेडिकल एवं रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) एक्सपर्ट डॉ. सुरंजन भट्टाचार्य ने शनिवार को यह बात कही। वे एम्स में बच्चों में विकलांगता के संबंध में आयोजित एक कार्यशाला को संबोधित करने भोपाल आए थे। कार्यशाला में विकलांगता के क्षेत्र में कार्य कर रहे देश के जाने-माने विशेषज्ञ उपस्थित थे। एम्स के पीएमआर विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉ. हर्षानंद ने बताया कि विकलांगता को ठीक करने के लिए कई नई तकनीक गई है। अब बच्चों में होने वाली क्लब फूट जैसी बीमारियां पूरी तरह ठीक हो सकती है।