- Hindi News
- पत्रकारिता विवि में छेड़छाड़ की शिकार छात्रा ने दिए बयान
पत्रकारिता विवि में छेड़छाड़ की शिकार छात्रा ने दिए बयान
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में पिछले दिनों छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की जांच जारी है। जांच का जिम्मा विवि की शिकायत निवारण कमेटी काे सौंपा गया है। इस कमेटी के प्रमुख जांच अधिकारी रेक्टर डॉ. रामदेव भारद्वाज ने शनिवार को पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज किए। इससे पहले शुक्रवार को आरोपी छात्रों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। विवि सोमवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
गुरुवार शाम मास कम्युनिकेशन थर्ड ईयर की एक छात्रा ने न्यू मीडिया थर्ड ईयर के तीन छात्रों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत विवि प्रशासन से की थी। जांच का जिम्मा शिकायत निवारण कमेटी को सौंपा गया था। कुलपति प्रो. बीके कुठियाला का कहना है कि यदि कमेटी अनुशंसा करती है तो मामला विवि की महिला उत्पीड़न समिति को सौंपा जा सकता है।
बताया जाता है कि इस घटना के कुछ दिन पहले ही विवि की एक महिला कर्मचारी ने कुलपति को कैंपस में छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ने की शिकायत की थी।