आधे शहर में गुल रही बिजली
मेंटेनेंस के नाम पर शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली गुल की समस्या बनी हुई है। शनिवार को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक आधे शहर की बिजली गुल रही। टीटी नगर में शुक्रवार को सात घंटे तक बिजली नहीं थी। जबकि शनिवार को राजीव नगर में पांच घंटे तक िबजली गुल रही।
इस क्षेत्र में बीते दो दिन से बिजली गुल की समस्या बनी हुई है। इसको लेकर मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कॉल सेंटर में आने वाली शिकायतों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार रात बारह बजे से शनिवार दोपहर बारह बजे तक शहर भर से करीब 600 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें भानपुर क्षेत्र से आयी है। कंपनी के डीजीएम जेडए खान ने कहा कि मेंटेनेंस की वजह से बिजली सप्लाई बंद की जा रही है।
>सुबह 9 से शाम 5 बजे तक-छावनी रोड,थाना मंगलवारा, आजाद मार्केट, जुमेराती गेट, लक्ष्मी टॉकीज क्षेत्र, भोईपुरा, कालीजी का मंदिर, थाना तलैया, इस्लामपुरा, बैंड मास्टर चौराहा, खटीकपुरा, बाग फरहत अफजा, ऐशबाग, जनता क्वार्टर, पंजाबी बाग, गुरुनानकपुरा।
>सुबह9.30 से दोपहर 4 बजे तक-एमपी नगरजोन एक, भाेपाल मेडिकल, दानिश हाउस, ज्योति सिनेप्लेक्स, सहारा कुंज, कामधेनु कॉम्पलेक्स
>सुबह10 से दोपहर 4 बजे तक- जेपीनगर, गणेश मंदिर, मैकेनिकल मार्केट, हमीदिया रोड, स्टेशन एरिया।
>दोपहर12 से 3 बजे तक-न्यू कबाड़खाना,होटल शिवालिक, थाना हनुमानगंज क्षेत्र।