टैंकर में गिरने से क्लीनर की मौत
भोपाल. भानपुरओवरब्रिज के पास शनिवार की रात डीजल के खाली टैंकर के कंपार्टमेंट में गिरने से क्लीनर की मौत हो गई।
छोला मंदिर पुलिस के मुताबिक अटल नेहरू नगर निवासी शाहजेव खान (30) टैंकर एमपी04-जीए-4488 पर क्लीनर था। शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे भानपुर ओवरब्रिज के पास टैंकर खड़ा था। शाहजेव टैंकर के ऊपर चढ़ा। तभी वह एक कंपार्टमेंट में गिर गया। ड्राइवर संतोष श्रीवास्तव आैर वहां मौजूद लोगों ने बमुश्किल उसे बाहर निकाला आैर नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे। चेकअप के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।