- Hindi News
- चौथी फ्लाइट में राजधानी के 75 सहित 233 हज यात्री रवाना
चौथी फ्लाइट में राजधानी के 75 सहित 233 हज यात्री रवाना
हज यात्रियों की चौथी उड़ान शनिवार को राजाभोज एयरपोर्ट से रवाना हुई। इसमें भोपाल के 75 याित्रयों सहित कुल 233 हज यात्री शामिल थे। हज पर रवाना होने वालों में भोपाल के 75 साल के अशरफ मोहम्मद सबसे ज्यादा उम्र के हज यात्री थे।
मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी के माध्यम से रवाना हुए हज यात्रियों के जत्थे को ताजुल मसाजिद स्थित ट्रांजिट प्वाइंट परिसर से विदा किया गया। विदाई के वक्त अधिकतर यात्रियों की आंखें भर आईं और गले मिलकर उनके रिश्तेदारों करीबियों ने उन्हें विदा किया। कमेटी के अध्यक्ष हाजी इनायत हुसैन कुरैशी ने बताया कि चौथी उड़ान से 20 जिलों के यात्री हज के लिए रवाना हुए हैं।
परिजनों को किया हज पर िवदा
ताजुल मसािजद िस्थत ट्रांिजट प्वाॅइंट से हज याित्रयों को िवदाई देते परिजन।