पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनीपाल मार्डन स्कूल जीते

मनीपाल-मार्डन स्कूल जीते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनीपाल स्कूल ने मार्डन स्कूल ब्लू को 10-0 से तथा मार्डन स्कूल ने लाल बहादुर शास्त्री स्कूल को 10-0 से हराकर डा. गोविंद नारायण सिंह दाऊ साहब इंटर स्कूल हाकी प्रतियोगिता में एकतरफा जीत दर्ज की है। एेशबाग स्टेडियम में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में दिन के पहले मैच में मनीपाल स्कूल की ओर से मो जैद और उमेर ने तीन-तीन गोल दागे, जबकि अरहम ने दो गोल दिए। महताब और उमर बेग ने 1-1 गोल किए।

इसी तरह दूसरे मैच में मार्डन स्कूल की ओर से अमान खान- अनस ने तीन-तीन तथा अब्दुल अजमी और ओसामा ने दो-दो गोल किए। इससे पूर्व दोनों टीमों का परिचय भाजपा के प्रदेश महामंत्री रविश चौहान से कराया गया।

दाऊ साहब फुटबाल स्पर्धा 25 से

डा.गोविंद नारायण सिंह दाऊ साहब स्पोर्ट्स कार्निवाल की फुटबाल प्रतियोगिता 25 सितंबरसे आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आयोजन सचिव डा. सुशील सिंह ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता एमवीएम मैदान पर होगी।

दोनों टीमें भाजपा नेता रविश चौहान के साथ।

इंटर स्कूल फुटबाल एक अक्टूबर से

फिजिकलएजूकेशन टीचर्स एसाेसिएशन के तत्वावधान में इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता एक अक्टूबर से अायोजित की जा रही है। प्रतियोगिता टीटी नगर स्टेडियम में होगी। अयोजन सचिव विवेक गौड ने बताया कि प्रतियोगिता से संबंधित तैयारी चल रही है। स्कूलों से संपर्क साधा जा रहा है। अभी तक 24 स्कूलों से प्रविष्टि मिल चुकी है।