तीरंदाजी ट्रायल आज
भोपाल . सीनियरनेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मप्र टीम की चयन ट्रायल रविवार को अंकुर खेल मैदान पर सुबह नौ बजे से आयोजित की जा रही है। इसमें से चुनी हुई टीम दिल्ली में 11 अक्टूबर से शुरू हो रही सीनियर नेशनल तीरंदाजी में हिस्सा लेगी।
इच्छुक खिलाड़ी सुबह नौ बजे अंकुर मैदान पर पहुंचकर ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। यह जानकारी भोपाल जिला तीरंदाजी संघ के सचिव एम विनोद कुमार ने दी।