पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश के लिए मेडल जीतने वाले भी भटक रहे प्लॉट के लिए

देश के लिए मेडल जीतने वाले भी भटक रहे प्लॉट के लिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गृह निर्माण सहकारी समितियों की नई-नई गड़बड़ियां सामने रही है। पॉवर लिफ्टिंग की इंटरनेशनल चैंपियनशिप में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले आरएन रघुवंशी भी सालों से महाकाली गृह निर्माण समिति में प्लॉट के लिए भटक रहे हैं। प्लॉट की पूरी रकम वे वर्ष 1989 में जमा कर चुके हैं। रघुवंशी का आरोप है कि उन्हें प्लॉट इसलिए नहीं मिला क्योंकि उन्होंने छह लाख रुपए की रिश्वत नहीं दी।

को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में गड़बड़ियों की खबर दैनिक भास्कर में प्रकाशित होने के बाद प्लॉट के नाम पर ठगे गए लोग रोजाना हमसे संपर्क कर रहे हैं। अब तक हाउसिंग सोसायटी की गड़बड़ी के शिकार 500 से ज्यादा लोग भास्कर में संपर्क कर चुके हैं। इनमें से एक हैं, आर एन रघुवंशी। मध्यप्रदेश विधानसभा में सहायक संचालक (सुरक्षा) पद से रिटायर्ड रघुवंशी ने महाकाली गृह निर्माण समिति में वर्ष 1989 में सदस्यता ली थी। रघुवंशी कहते हैं कि प्लॉट के लिए पूरी रकम भी उन्होंने जमा कर दी थी। इसके बाद भी उनसे सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी ने छह लाख रुपए की मांग की। उन्होंने रुपए नहीं दिए तो प्लॉट भी नहीं मिला। इसके लिए वे तत्कालीन सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन कलेक्टर निकुंज श्रीवास्तव से भी मिले। उन्होंने प्लॉट देने की सिफारिश भी की। इसके बाद सोसायटी के संचालक मंडल ने उन्हें प्लॉट देने का आश्वासन दिया। लेकिन इसके बाद संचालक मंडल पदाधिकारी मुकर गए। मंत्री और कलेक्टर के आदेश का भी उन पर कोई असर नहीं हुआ। उधर, सोसायटी के संचालक मंडल सदस्य दिनेश त्रिवेदी का कहना है कि जिन सदस्यों ने डेवलपमेंट शुल्क जमा किए थे, उन्हें कलेक्टर के आदेश के अनुरूप प्लॉट दिए गए। सबसे ज्यादा शिकायतों का समाधान उन्हीं की सोसायटी में हुआ।

सदस्योंको नहीं दी जमीन, डुप्लेक्स बनाकर बेच दिए

गौरवगृह निर्माण समिति के विवेक दीक्षित का आरोप है कि समिति के 44 सदस्यों को अब तक प्लॉट नहीं मिले। समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार जैन ने यहां डुप्लेक्स बनाकर बेच दिए। दीक्षित का आरोप है कि जैन ने सहकारिता विभाग के अफसरों के साथ साठगांठ कर यह गड़बड़ी की। उन्होंने इसकी शिकायत उपायुक्त और ईओडब्ल्यू से भी की। ईओडब्ल्यू ने यह शिकायत नस्तीबद्ध कर दी। उधर, जैन का कहना है कि इस संबंध में पहले भी शिकायतें हुई हैं। जांच में शिकायतें निराधार साबित हुई हैं। कुछ लोग उन्हें पर