पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिश्रा फिर गिरफ्तार, 4 दिन की रिमांड पर

मिश्रा फिर गिरफ्तार, 4 दिन की रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल. एसटीएफने पुलिस मुख्यालय में पदस्थ आईजी के भाई भरत मिश्रा को अब सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2012 में हुई गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

बीती 14 जुलाई को एसटीएफ ने मिश्रा को प्रीपीजी-2012 परीक्षा मामले में गड़बड़ी के आरोप में जेल भेज दिया था। अदालत की अनुमति के बाद एसटीएफ ने शनिवार दोपहर मिश्रा को सीजेएम अदालत में पेश किया। एसटीएफ ने बताया कि मिश्रा ने सात उम्मीदवारों से पैसे लेकर उन्हें सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पास करवाया है। पूछताछ के लिए अदालत ने मिश्रा को एक अक्टूबर तक रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।

उधर, कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा अपने समर्थकों के साथ शनिवार शाम करीब पांच बजे एसटीएफ दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने एडीजी सुधीर साही को परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा-2012 मामले में एफआईआर दर्ज करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।









मिश्रा ने कहा है कि इस मामले में जांच पूरी हो चुकी है, इसके बाद भी मामला दर्ज करना एसटीएफ की भूमिका पर सवाल खड़े करता है। इसके अलावा व्यापमं के पूर्व परीक्षा नियंत्रक एसएस भदौरिया के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य होने के बावजूद कोई कार्रवाई करने को लेकर भी मिश्रा ने सवाल उठाए हैं।