इंदौर और ग्वालियर की विजयी शुरुआत
इंदौर ने उज्जैन को 13 रनों से तथा ग्वालियर ने रीवा को सात विकेट से हराकर आरजीपीवी की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इससे पहले प्रतियोगिता का उदघाटन आरजीपीवी के स्टूडेंट वेलफेयर डीन डा. अनिल गोयल और आईईएस ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन इंजीनियर बीएस यादव ने किया।
कलखेड़ा स्थित आईईएस कालेज के क्रिकेट मैदान पर पहले मैच में इंदौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 112 रन बनाए। जवाब में उज्जैन की टीम 99 रनों पर आउट हो गई। इंदौर के शिवंश ने 14 रन देकर तीन विकेट झटके। वह मैन आफ मैच रहे। दूसरे मैच में रीवा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए। जवाब में ग्वालियर ने आठ ओवर में तीन विकेट पर 83 रन बना मैच सात विकेट से जीत लिया। इसमें ग्वालियर के शुभम ने 23 रन देकर चार विकेट झटके। वह मैन आफ मैच रहे। इस टूर्नामेंट में छह नोडल की टीमें भागीदारी कर रही हैं।
एनआरआई की टीम जीती : एनआरआईने आरजीपीवी की नोडल वालीबाॅल प्रतियोगिता जीत ली। इस प्रतियोगिता में मप्र के विभिन्न तकनीकी कालेजों की टीमों ने भागीदारी की। एनआरआई के सुधांशु इंटर यूनिवर्सिटी वालीबाल टूर्नामेंट में आरजीपीवी टीम का नेतृत्व करेंगे।
यूआईटी और ट्रिनिटी जीते
सीआईएसटी,यूआईटी, ट्रिनिटी, ज्ञान गंगा और आरकेडीएफ ने मुकाबले जीतकर आरजीपीवी नोडल फुटबॉल टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। एलएनसीटी में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ.अनिल गोयल और ओएसडी अशोक राय ने किया। सीआईएसटी ने मित्तल को 1-0 से, यूआईटी ने विद्यापीठ को 4-0 से, ट्रिनिटी ने टीआईटी 5-4 से, ज्ञान गंगा ने सिस्टेक आर को 5-4 से और आरकेडीएफ ने सीआईआरटी को 4-0 से हराया।
खिलाड़ियों से परीचय प्राप्त करते अनिल गोयल और बीएस यादव।
आईईएस ग्रुप में क्रिकेट, एलएनसीटी में फुटबाॅल शुरू, एनआरआई को वालीबॉल खिताब
आरजीपीवी खेल-कूद