ज्योतिरादित्य अकादमी जीती
भोपाल. ज्योतिरादित्यअकादमी ने आईपीसी को पारी और 104 रनों से हराकर बीडीसीए के इंटर क्लब क्रिकेट मैच में जीत दर्ज की है। बाबे आली पर आईपीसी पहली पारी में मात्र 94 रनों पर आउट हो गई। जवाब में ज्योतिरादित्य अकादमी ने 314 रन बनाए। दूसरी पारी में आईपीसी 116 रन ही बना पाई।
इस तरह ज्योतिरादित्य अकादमी पारी और 104 रनों से जीत गई।