भोपाल. केपीटलक्लब ने एमटीएफसी को हराकर महापौर ट्रॉफी की रस्साकशी प्रतियोगिता का पुरुष वर्ग का खिताब जीता। सेंट्रल लायब्रेरी मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता के महिला वर्ग में भोपाल पुलिस की टीम विजेता बनी। पुरस्कार वितरण विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह और निगम परिषद अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने किया।