पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईटी, इलेक्ट्राॅनिक्स में पीएचडी करने पर पांच साल तक फैलोशिप

आईटी, इलेक्ट्राॅनिक्स में पीएचडी करने पर पांच साल तक फैलोशिप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलेक्ट्राॅनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मेन्यूफेक्चरिंग और आईटी आईटी इनेबल्ड सर्विस के क्षेत्र में फुल टाइम पीएचडी करने वाले इंजीनियरिंग छात्रों को पांच साल तक फैलोशिप मिलेगी। फैलोशिप के तहत पहले दो साल में 22,500 और बाकी के तीन सालों में 25,000 रुपए प्रतिमाह राशि दी जाएगी। जबकि आकस्मिक ग्रांट के रूप में छात्रों को 30,000 रुपए सालाना दिए जाएंगे। वहीं, पार्ट टाइम पीएचडी करने वाले छात्रों को डिग्री पूरी करने के बाद 2.5 लाख रुपए की राशि बतौर अनुदान दी जाएगी। इसके साथ ही इन विषयों में छात्रों को पीएचडी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले कॉलेजों को अलग से 5 लाख रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा।

इलेक्ट्राॅनिक्स और आईटी के क्षेत्र में शाेध कार्य को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के इलेक्ट्राॅनिक्स एंड प्रौद्योगिकी विभाग ने नई पीएचडी योजना शुरू की है। प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग ने सभी इंजीनियरिंग और पाॅलीटेक्निक संस्थानों को इस योजना के तहत छात्रों को पीएचडी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। संचालक तकनीकी शिक्षा आशीष डोंगरे के अनुसार इस योजना के अंतर्गत 500 फुल टाइम और 1000 पार्ट टाइम पीएचडी कैंडीडेटस् को फैलोशिप के लिए चुना जाना है।



1500 कैंडीडेटस् को चुना जाएगा फैलोशिप के लिए

संचालक तकनीकी शिक्षा आशीष डोंगरे के अनुसार इस योजना के अंतर्गत 500 फुल टाइम और 1000 पार्ट टाइम पीएचडी कैंडीडेटस् को फैलोशिप के लिए चुना जाना है। इसके साथ ही 200 यंग फैकल्टी को भी आइडेंटिफाई किया जाएगा, जिन्हें इन विषयों में रिसर्च के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इस योजना के तहत पांच साल तक यंग फैकल्टी रिसर्च फैलोशिप भी देने का प्रावधान है। जो कॉलेज इन क्षेत्रों में छात्रों को पीएचडी के लिए रजिस्टर्ड करेंगे उन्हें इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रांट और ओव्हर हेड्स आदि की सहायता प्रदान की जाएगी।

यह है योजना का उददेश्य

इस योजना का उददेश्य इलेक्ट्राॅनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मेन्यूफेक्चरिंग और आईटी आईटी इनेबल्ड सर्विस के क्षेत्र में रिसर्च स्कॉलर्स को तैयार करना है। डीटीई के अनुसार रिसर्च के अभाव में अभी इन विषयों में एक्सपर्ट की कमी बनी हुई है। जबकि अाने वाले समय में इन क्षेत्रों में बड़ा निवेश होने की संभावना है। अगले पांच सालों में 1500 पीएचडी डिग्री धारकाें को प्रोड्यूस करने का