- Hindi News
- गर्भ संस्कार तपोवन केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
गर्भ संस्कार तपोवन केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
भोपाल. अटलबिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किए गए गर्भ संस्कार तपोवन केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि ने महिलाओं को गर्भ संस्कार की ट्रेनिंग के लिए 30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कराने को कहा है। यह ट्रेनिंग 2 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके लिए विवि ने पुरानी विधान सभा स्थित परिसर में केंद्र की स्थापना की है। रजिस्ट्रार डॉ. उदय नारायण शुक्ल के अनुसार यह ट्रेनिंग नि:शुल्क रहेगी। इस केंद्र का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को नौ माह तक भारतीय गर्भ विज्ञान पर आधारित ट्रेनिंग देना है, ताकि आने वाली संतान संस्कारवान बन सके।