पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन के नाम पर वसूल रहे ज्यादा फीस

ऑनलाइन के नाम पर वसूल रहे ज्यादा फीस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल. आरटीओमें वाहनों के परमिट टैक्स और ड्राइविंग लाइसेंस के रिन्यूअल की ऑनलाइन प्रक्रिया के नाम पर आवेदकों से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। यह आरोप भोपाल डीजल टैंपो सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल गनी खान ने लगाया है। उन्होंने आरटीओ को सौंपी शिकायत में बताया कि मैजिक का छह महीने का परमिट टैक्स 840 रुपए है। इसे अब ऑनलाइन ही भरा जाता है, जिसके 870 रुपए देने पड़ते हैं। साथ ही इंटरनेट के चार्ज के रूप में 20 रुपए भी देने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लायसेंस रिन्यू कराने की फीस 250 रुपए है, लेकिन ऑनलाइन आवेदन करने पर कुल 300 रुपए चुकाने होते हैं। उन्होंने इन प्रक्रियाओं की ऑफलाइन व्यवस्था भी शुरू करने की मांग की है।









इस बारे में आरटीओ अजय कुमार गुप्ता का कहना है कि वाहन मालिकों को लंबी लाइन में लगना पड़े, इसलिए फीस, टैक्स आदि ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था में परिवहन विभाग ही परिवर्तन कर सकता है।