पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी जमीन पर प्लॉट काटकर बेचा

सरकारी जमीन पर प्लॉट काटकर बेचा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काॅलोनाइजर के खिलाफ केस दर्ज

क्राइमरिपोर्टर। भोपाल

एककॉलोनाइजर ने सरकारी जमीन को खुद की बताते हुए वहां प्लॉट काटकर बेच दिया। आर्मी से रिटायर एक अफसर ने पांच लाख रुपए में प्लॉट खरीदा, लेकिन जब उसे जमीन के संबंध में छानबीन की तो वह सरकारी निकली। एमपी नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

एमपी नगर पुलिस के मुताबिक लालघाटी निवासी राजा आहूजा आर्मी से रिटायर्ड हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 2008-09 में एक समाचार पत्र में नए टोल नाका बैरागढ़ के पास गुलमोहर रिसोर्ट बनने का विज्ञापन देखने के बाद एमपी नगर जोन-टू में एबी पटेल आैर मंजू सक्सेना से संपर्क किया था। उनसे बातचीत के बाद एक प्लॉट 5 लाख रुपए में बुक किया। जब प्लॉट की जानकारी निकाली तो वह सरकारी जमीन थी।

जब इस संबंध में एबी पटेल आैर मंजू सक्सेना से बात की तो उन्होंने रकम वापस करने का भरोसा दिलाया लेकिन रकम वापस नहीं की। एेसे में आहूजा ने एमपी नगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद एबी पटेल आैर मंजू सक्सेना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।