- Hindi News
- कुठाराघात करने बनाए जा रहे नए नियम : रेड्डी
कुठाराघात करने बनाए जा रहे नए नियम : रेड्डी
भोपाल| केंद्रमें भाजपा की सरकार मजदूरों के हितों पर कुठाराघात करने के लिए नए-नए नियम बना रही है। उसके मंसूबे किसी भी स्थिति में साकार नहीं होने देंगे। इंटक मजदूरों की समस्याओं को उठाकर उसका समाधान कराने वाला संगठन है।
यह बात इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. जी संजीवा रेड्डी ने दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन अवसर पर कही। इस मौके पर विधायक अजय सिंह ने कहा कि इंटक कांग्रेस की रीढ़ है। इस समय असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की लड़ाई लड़ने की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में मजदूरों के हितों पर 7 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।