पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइन बोर्ड से मिलेगी रेखाचित्रों की जानकारी

साइन बोर्ड से मिलेगी रेखाचित्रों की जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोजपुर मंदिर परिसर में पत्थरों पर बने रेखाचित्रों की जानकारी अब साइन बोर्ड के माध्यम से मिलेगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, मध्यप्रदेश सर्किल (एएसआई) ने पत्थरों पर उकेरे चित्रों को समझाने के लिए यहां साइन बोर्ड लगाना शुरू कर दिए हैं। यहां पत्थरों पर 14 रेखाचित्र बने हैं। इनमें से 7 रेखाचित्रों पर ये बोर्ड लगाए जा चुके हैं।

देश में कहीं भी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की किसी भी साइट पर इतनी बड़ी संख्या में रेखाचित्र नहीं हैं। भोजपुर मंदिर परिसर के इन पत्थरों पर मंदिर के निर्माण के समय उस समय के वास्तुविदों द्वारा बनाए चित्र शामिल हैं। साथ ही मंदिर की योजना को भी रेखाचित्रों में दर्शाया गया है। मंदिर का गुंबद कैसा होगा, इसकी छत, शिखर ,गर्भग्रह के नक्शे पत्थरों पर बने चित्रों को देखकर आसान से समझा जा सकता है।

भोजपुर में रेखा चित्रों की जानकारी देते साइन बोर्ड।