स्वाइन फ्लू : 7 और मौत
हेल्थ रिपोर्टर | इंदौर/भोपाल
प्रदेशमें गुरुवार को स्वाइन फ्लू से सात और मौत हो गईं। इनमें से चार भोपाल और तीन इंदौर में हुईं। मौत का आंकड़ा अब 69 पहंच गया है। राजधानी में पिछले एक माह में 18 लोगों की जान जा चुकी है। यहां सरकारी और निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के 35 नए संदिग्ध मरीज मिले हैं। सभी के नमूने जांच के लिए जबलपुर भेजे गए हैं।
राजधानी के सरकारी और निजी अस्पतालों में गुरुवार को स्वाइन फ्लू के आठ और पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इससे भोपाल में पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 91 और संदिग्ध मरीजों का आंकड़ा 220 हो गया है। कंट्रोल रूम अफसरों के मुताबिक संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को अाएगी। शेष| पेज 9 पर
अबटूटी नींद : सिंधिया
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना में कहा कि लोगों की मौतें हो रही है और राज्य सरकार अब तक सोई हुई थी। स्वास्थ्य मंत्री की नींद तब टूटी है जब मुख्यमंत्री ने खुद राजधानी के दो अस्पतालों का निरीक्षण किया।
कांग्रेस और आप का प्रदर्शन
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बंगले का घेराव किया। उन्होंने राज्य सरकार से स्वाइन फ्लू से मरने वाले मरीजों के परिजन को मुआवजा दिया जाने की मांग की है।
इननिजी अस्पतालों को किया इलाज के लिए अधिकृत :
बंसलहॉस्पिटल, रेनबो हॉस्पिटल, नेशनल हॉस्पिटल, नर्मदा ट्रामा सेंटर, चिरायु हॉस्पिटल, भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल, पालीवाल हॉस्पिटल, एल मेडिकल कॉलेज एंड जेके हॉस्पिटल, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, चिरायु मेडिकल कॉलेज, एलबीएस हॉस्पिटल, पीपुल्स हाईटेक हॉस्पिटल, मिरेकल हॉस्पिटल।
मंत्री और सचिव को हिदायत
मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीर कृष्ण को मीडिया में संयमित बयान देने की हिदायत दी।
ग्वालियर में सभी बच्चों को मास्क पहनकर स्कूल आने के निर्देश दिए गए हैं। फोटो| भास्कर
स्वाइन फ्लू से मौतों पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इंदौर में लैब की मांग को लेकर दायर याचिका की सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अफसर खाली हाथ पहुंचे। कोर्ट ने जवाब मांगा तो मौखिक कह दिया कि- यह प्राकृतिक आपदा है... तापमान बढ़ेगा तो खत्म हो जाएगी। लैब बनाना केंद्र सरकार का काम है। इस पर हाईकोर्ट ने शासन और निगम के वकीलों को फटकार लगाते हुए कहा- दोपहर ढाई बजे तक शपथ पत्र पर जवाब चाहिए। कोर्ट का रुख देखते ही दोनों का जवाब पेश हो गया।