- Hindi News
- नगर निगम का फिटनेस प्वाइंट आज से होगा शुरू
नगर निगम का फिटनेस प्वाइंट आज से होगा शुरू
नसं,भोपाल| नगरनिगम अब हर वार्ड में लोगों को योग, जिम, एरोबिक की सुविधा मुहैया कराने के लिए फिटनेस प्वाइंट भी खोलेगा। इसकी शुरुआत गुरुवार को बैरसिया रोड स्थित वार्ड 12 के दफ्तर में बने शान-ए-भोपाल फिटनेस प्वाइंट से हो रही है। गृहमंत्री बाबूलाल गौर और विधायक आरिफ अकील इसका लोकार्पण करेंगे।