शताब्दी एक्सप्रेस में बढ़ेंगी 78 सीटें
नसं,भोपाल| शताब्दीऔर राजधानी श्रेणी की गाड़ियों में यात्रियों को सीट मिलने की समस्या कुछ कम हो सकती है। 15 नबंबर से इन ट्रेनों से जनरेटर कार को हटाकर उसकी जगह एक-एक अतिरिक्त कोच जोड़ दिया जाएगा। हबीबगंज-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में चेयरकार श्रेणी का कोच जोड़े जाने पर 78 सीटें बढ़ जाएंगी। इसी तरह राजधानी एक्सप्रेस एसी-3 श्रेणी का कोच जुड़ने पर 68 बर्थ बढ़ जाएंगी। रेलवे ने जनरेटर कार हटाकर ओवर हेड इलेक्ट्रिक की बिजली सीधे कोच तक पहुंचाने की तकनीक विकसित कर ली है। इसका ट्रायल फिलहाल नई दिल्ली-कालका शताब्दी में शुरू कर दिया गया है।