पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महीने का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार

महीने का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल|जैसे-जैसे मानसूनविदाई की ओर बढ़ रहा है, गर्मी भी बढ़ने लगी है। राजधानी में शुक्रवार इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा। यहां का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। इससे पहले 24 सितंबर को तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं, मौसम केंद्र ने अगले दो-तीन दिन में प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू होने के आसार भी जताए हैं। मौसम केंद्र के मुताबिक हवा धीरे-धीरे उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर से आना शुरू हो गई है। इससे न्यूनतम तापमान में कमी अा रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया।

















यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। शनिवार को भी मौसम के तेवर ऐसे ही रहने का अनुमान है।