पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एआईपीएमटी : 87 सीटों की काउंसलिंग आज से

एआईपीएमटी : 87 सीटों की काउंसलिंग आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल | पीपुल्समेडिकल कॉलेज की 87 सीटों को भरने के लिए आखिरी चरण की एआईपीएमटी काउंसलिंग शनिवार को गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में शुरू होगी। जो 30 सितंबर काे खत्म होगी। काउंसलिंग के पहले दिन रजिस्ट्रेशन करा चुके सभी छात्रों को यूजी काउंसलिंग कमेटी के सामने दस्तावेजों की जांच कराना होगी। इन छात्रों को 28 सितंबर को सीटें आवंटित की जाएंगी।

यूजी काउंसलिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. एनएम श्रीवास्तव ने बताया कि अाखिरी चरण की काउंसलिंग के लिए तीसरी बार रजिस्ट्रेशन की लाइन खोली गई है। 28 सितंबर को सीट आवंटन के बाद खाली सीटों के लिए काउंसलिंग 30 सितंबर को होगी, जिसमें 29 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों और सीट बदलने के इच्छुक छात्रों को शामिल किया जाएगा।