पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईडी ने शुरू की औकाफ की प्राॅपर्टी की जांच

ईडी ने शुरू की औकाफ की प्राॅपर्टी की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल | औकाफ-ए-शाहीऔर औकाफ-ए-अम्मा की विदेश में कहां और कितनी प्राॅपर्टी है, इसका पता लगाने का काम एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने शुरू कर दिया है। जानकारी मिलने के बाद इस प्राॅपर्टी से होने वाली आय का पता लगाया जाएगा। ईडी सूत्रों के अनुसार औकाफ प्राॅपर्टी की जांच मप्र वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शौकत मोहम्मद खान की शिकायत पर की जा रही है।

श्री खान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने ईडी को आरिफ नगर में औकाफ-ए-शाही के प्लाॅट मप्र के अन्य स्थानों पर वक्फ की संपत्तियों को अवैध रूप से किराए पर देने और आर्थिक अनियमितता की शिकायत की है। इधर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गुफरान आजम और औकाफ-ए-शाही के पूर्व सचिव अनवर मोहम्मद काे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।