पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेंगू से एक की मौत, एक और पॉजिटिव

डेंगू से एक की मौत, एक और पॉजिटिव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके एक निजी अस्पताल में भर्ती डेंगू पॉजिटिव मरीज की बुधवार रात मौत हो गई। राजधानी में डेंगू से यह तीसरी मौत है। वहीं गुरुवार को माता मंदिर क्षेत्र में डेंगू का एक और पॉजिटिव मरीज मिला है। इससे डेंगू पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 152 हो गया है।

माता मंदिर स्थित सरकारी मकान में रहने वाले 15 वर्षीय अंशुल डहेलिया 20 सितंबर को बुखार का इलाज कराने हजेला अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनके ब्लड प्लेटलेट घटने के साथ ही शरीर पर हल्के लाल रंग के चकते बनना शुरू हो गए थे। जिला मलेरिया लैब के अधिकारियों ने 22 सितंबर को अंशुल को डेंगू पॉजिटिव बताया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि मरीज को डेंगू के अलावा सिकल सेल एनीमिया भी था। इस कारण संक्रमण बढ़ने पर मरीज की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टरों के मुताबिक बुधवार को मल्टी आर्गन फैलियर होने के कारण उनकी मौत हो गई। हजेला अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अनूप हजेला ने बताया कि शुरुआती इलाज के बाद डेंगू संक्रमण घटने लगा था, लेकिन सिकल सेल एनीमिया के कारण अंशुल की किडनियों ने काम करना बंद कर दिया था। इसका इलाज कराने उन्हें पिपलानी स्थित एक निजी अस्पताल में रैफर किया था। जहां इलाज के दौरान अंशुल की मौत हो गई।

जिला पॉजिटिव मौत मरीज

भोपाल 152 3

सागर81 4

बैतूल23 --

इंदौर21 3

शिवपुरी20 6

ग्वालियर14 --

(जानकारीडीएमओ और सीएमएचओ के अनुसार इस साल जनवरी से अब तक)

^एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक डेंगू पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है। उसे डेंगू के अलावा सिकल सेल एनीमिया भी था। डेंगू का संक्रमण नियंत्रित करने के लिए नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकािरयों को लार्वा सर्वे अभियान शुरू करने के िलए कहा गया है।\\\'\\\' डॉ.पंकज शुक्ला, सीएमएचओ