पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड 53, 54 55 के लोग आज तय करेंगे निगम चुनाव का एजेंडा

वार्ड 53, 54 55 के लोग आज तय करेंगे निगम चुनाव का एजेंडा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| नगरनिगम चुनाव के बाद हर वार्ड को स्मार्ट और हमारे शहर को स्मार्ट सिटी में तब्दील करने के लिए लोग खुद चुनाव का घोषणा-पत्र तैयार करेंगे। इसके लिए दैनिक भास्कर द्वारा रविवार को शक्ति नगर (सेक्टर-टू) में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास स्थित मांगलिक भवन कम कम्युनिटी हॉल में वार्ड नंबर 53, 54 और 55 का ‘रूबरू’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में संबंधित वार्ड के पार्षद आपसे रूबरू होंगे। इस दौरान आप अपने वार्ड और शहर को स्मार्ट बनाने के बारे में सुझाव दे सकते हैं। आपका सुझाव आगामी नगर निगम चुनाव के लिए एक बेहतर घोषणा-पत्र तैयार करने में मददगार होगा।

स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी