- Hindi News
- पीएमटी में एक लाख और प्री पीजी में दाे लाख रु. कमीशन मिलता था
पीएमटी में एक लाख और प्री-पीजी में दाे लाख रु. कमीशन मिलता था
भास्कर न्यूज, ग्वालियर. प्री-पीजीऔर पीएमटी में गड़बड़ी करने वाले गिरोह के सदस्य व्यापमं कर्मचारी बृजमोहन जाटव ने पुलिस को बताया है कि व्यापमं में पद के हिसाब से रुपया बांटा जाता था, अधिकारी को बड़ा माल और कर्मचारी को छोटा मिलता था। उसे तो पीएमटी में एक लाख और प्री-पीजी में केस के एक और दो लाख रुपए मिलते थे। इसने अपने साथ फर्जीवाड़े में शामिल दो कर्मचारियों के नाम बताए हैं, पुलिस इन्हें तलाशने के लिए भोपाल रवाना हो गई है।
गिरोह के सदस्य गौरव भदौरिया, अतुल शर्मा ने पुलिस को बताया था कि व्यापमं का संविदा कर्मचारी बृजमोहन जाटव के जरिए वह परीक्षार्थियों को पास करवाता था। बृजमोहन यहां पर परीक्षार्थियों की आंसर शीट के गोले काले करवाता था। इसने पुलिस बताया कि इस गड़बड़झाले में उसे ज्यादा फायदा नहीं होता था। उसे तो एक-दो लाख रुपए मिलते थे। जाटव ने अपने घर की सुरक्षा के लिए चालीस हजार रुपए कीमत का कुत्ता पाल रखा था।