- Hindi News
- स्कूलों से 200 मीटर के दायरे में बैन हो जंक फूड
स्कूलों से 200 मीटर के दायरे में बैन हो जंक फूड
स्कूलों से 200 मीटर के क्षेत्र में जंक फूड की बिक्री और उनके प्रचार-प्रसार पर रोक लगाई जानी चाहिए। यह सिफारिश दिल्ली स्थित सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वॉयरमेंट (सीएसई) ने देशभर की स्कूलों में सर्वे के बाद हाल ही में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन (एनआईएन) और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंपी है। सीएसई ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि लंच बॉक्स में लगातार जंक फूड ले जाना बच्चों की सेहत पर विपरीत असर डाल रहा है। पिज्जा, बर्गर, चॉकलेट, आइसक्रीम खाने से बच्चों में मोटापे के साथ हाइपरटेंशन की शिकायतें भी लगातार बढ़ रही हैं। रिपोर्ट में जंक फूड के विकल्प भी बताए गए हैं।
सीएसई की रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कूल जाने वाले 60 से 70 फीसदी बच्चे हफ्ते में औसतन 3 से 4 बार चिप्स खाते हैं। अधिकतर स्कूलों के आसपास जंक फूड आसानी से उपलब्ध होते हैं।
{स्कूल में पोषण से भरा खाना उपलब्ध हो इसके लिए कैंटीन पॉलिसी बनाई जाए।
{बच्चों को ध्यान में रखते हुए जंक फूड के विज्ञापन और उनके प्रमोशन पर भी नियंत्रण हो।
{जंक फूड पर टैक्स बढ़ाया जाए।
{फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया जंक फूड पर जागरूकता संबंधी आवश्यक जानकारी की लेबलिंग के बारे में पॉलिसी बनाए।
{बेकरी अादि में ट्रांस-फैटी एसिड के उपयोग पर नियंत्रण हो।