पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक हजार मास्क और 15 हजार टेबलेट मंगाई

एक हजार मास्क और 15 हजार टेबलेट मंगाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में स्वाइन फ्लू के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से 1000 ए-95 मास्क और राजस्थान सरकार से टैमी फ्लू की 15 हजार टेबलेट मांगी हैं। केंद्र सरकार अगले हफ्ते तक मास्क की सप्लाई कर देगी, लेकिन राजस्थान से टेमीफ्लू टेबलेट की सप्लाई होने में करीब 15 दिन का समय लग सकता है।

इन सबके बीच शनिवार को जेपी, हमीदिया और दो निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के 25 नए संदिग्ध मरीज मिले हैं। इससे शहर में स्वाइन फ्लू की सी केटेगरी के मरीजों की संख्या 188 हो गई है। साथ ही पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 54 हो गई है।

जेपी,काटजू में शुरू की विशेष ओपीडी

स्वास्थ्यविभाग ने स्वाइन फ्लू के संक्रमण को काबू करने के लिए शनिवार को जेपी, काटजू और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैरागढ़ में स्वाइन फ्लू ओपीडी शुरू कर दी। ओपीडी में पहले ही दिन सर्दी-खांसी से पीड़ित 150 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 80 मरीजों को स्वाइन फ्लू की केटेगरी का इलाज दिया गया। इस कैटेगरी के सबसे ज्यादा 110 मरीज जेपी अस्पताल पहुंचे। स्वाइन फ्लू कंट्रोल रूम के अफसरों के मुताबिक सभी नए संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए जबलपुर स्थित आरएमआरसीटी भेजे हैं, जहां से इन मरीजों की जांच रिपोर्ट रविवार देर शाम आएगी।

नगर निगम का अलर्ट- घर के आसपास रखें सफाई

स्वाइनफ्लू के साथ अन्य मौसमी बीमारियों से बचने के लिए घरों के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। नगर निगम ने अलर्ट जारी कर लोगों से अपील की है कि घरों के आसपास कहीं गंदा पानी जमा हाेने की स्थिति में निगम के कॉल सेंटर पर सूचित करें। इसके साथ ही कचरे को तुरंत उठवाने के लिए भी निगम के कॉल सेंटर के नंबरों 0755-2701000, 2701012, 2701013 या टोल फ्री नंबर 18002330014 पर संपर्क किया जा सकता है। नगर निगम कमिश्नर तेजस्वी एस नायक ने बताया कि निगम का सफाई दस्ता शहर में स्वच्छता के लिए पूरी तरह तैयार है।