दूध की सप्लाई पर नहीं हड़ताल का असर
भोपाल|भोपाल दुग्धसंघ को दूध सप्लाई करने वाले किसानों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। शहर में सांची पार्लरों और बूथों पर सुबह-शाम रोजाना की तरह दूध पहुंचा। दुग्ध संघ के प्रभारी सीईओ एसके सिंह गौर का कहना है कि हमारे पास इतना सरप्लस दूध है कि शहर में पूर्ति करने के बाद दिल्ली में मदर डेयरी को रोजाना 20 हजार लीटर दूध बेच रहे हैं। इधर दूध सप्लायर्स संगठन के अध्यक्ष अरविंद परमार ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।