अगले तीन दिन तक बूंदाबांदी के आसार
मौसममें फिर से बदलाव आने लगा है। बीते 24 घंटे में राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान में आई गिरावट से वातावरण में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार-मंगलवार तक राजधानी समेत उत्तर और उत्तर-पश्चिमी मप्र में बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान हल्के बादल भी छाएंगे।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राजस्थान की तरफ बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है। रविवार को भोपाल और इसके आसपास के इलाकों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भोपाल में रविवार को हवा की रफ्तार 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। रविवार को दोपहर के बाद आसमान में हल्के बादल रहने की भी संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार फरवरी माह के जलवायु लक्षण सामान्यत: जनवरी जैसे ही रहते हैं। उत्तरी भारत से होकर जाने वाले शीतकालीन विक्षोभाें के प्रभाव से कभी कभार आसमान में बादल छा जाते हैं। इससे गरज के साथ बारिश की संभावना बनी रहती है। कभी-कभी ओलावृष्टि के भी आसार बन जाते हैं।
मौसम विभाग द्वारा अभी तक दर्ज आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2006 में सात फरवरी को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा है। पिछले दस सालों में दर्ज किया गया यह सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रहा है।
तापमानमें आई गिरावट
शनिवारको अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस आंका गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.7 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।