पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुल्तानिया अस्पताल की अधीक्षक बहाल

सुल्तानिया अस्पताल की अधीक्षक बहाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल|सुल्तानिया अस्पतालमें 17 जनवरी को पलंग टूटने से प्रसूता की मौत के मामले में निलंबित की गईं अधीक्षक डॉ. सुधा चौरसिया को शनिवार को राज्य सरकार ने बहाल कर दिया। डॉ. चौरसिया को हमीदिया अस्पताल के सर्जरी डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. एमसी सोनगरा की रिपोर्ट पर बहाल किया है। पलंग टूटने से प्रसूता की मौत के मामले में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वरुणा पाठक और पांच नर्सों को भी निलंबित किया था। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के अफसरों ने बताया कि डॉ. पाठक की बहाली आदेश सोमवार को जारी किए जाएंगे। साथ ही निलंबित स्टाफ नर्सों की बहाली के संबंध में विशेषज्ञ कमेटी से रिपोर्ट मांगी जाएगी।