एमफिल और पीएचडी के आवेदन 20 तक
भोपाल| अटलबिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय ने एमफिल और पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। आवेदक अब लेट फीस 200 रुपए के साथ 20 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। इसके पहले यह तारीख सात फरवरी थी। रजिस्ट्रार डॉ. संजय तिवारी के अनुसार इन कोर्सेस में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा की संभावित तारीख चार मार्च तय की गई है।