- Hindi News
- व्यापमं : एक्सीलेंस स्कूल एंट्रेंस टेस्ट के एडमिट कार्ड अपलोड
व्यापमं : एक्सीलेंस स्कूल एंट्रेंस टेस्ट के एडमिट कार्ड अपलोड
भोपाल |व्यावसायिक परीक्षामंडल ने एक्सीलेंस और मॉडल स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र मंडल की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा आगामी 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 9:45 से दोपहर 12:15 बजे रहेगा। परीक्षा जिला मुख्यालयों के साथ ही उन विकास खंड मुख्यालयों में भी होगी जहां मॉडल स्कूल हैं।