पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपभोक्ताओं ने मीटर बंद होने और बिलों में गड़बड़ी की शिकायत की

उपभोक्ताओं ने मीटर बंद होने और बिलों में गड़बड़ी की शिकायत की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल |मध्य क्षेत्रविद्युत वितरण कंपनी ने शनिवार को करोंद, नादरा बस स्टैंड और भदभदा जोन के उपभोक्ताओं के लिए शिविर आयोजित किए। शिविरों में उपभोक्ताओं ने बिजली मीटर बंद होने और बिलों में गड़बड़ी की शिकायत की। इस दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को मीटर डिस्प्ले कर रीडिंग चेक करने और एटीपी मशीन से बिलों का भुगतान करने का तरीका बताया। शिविर में 12 उपभोक्ताओं ने मीटर बंद होने और 21 ने बिलों में गड़बड़ी की शिकायत की।