पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मप्र को तैराकी में फिर डबल स्वर्ण

मप्र को तैराकी में फिर डबल स्वर्ण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टारतैराक संदीप सेजवाल ने 35वें नेशनल गेम्स में शनिवार को नया रिकॉर्ड बनाते हुए 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 1.02:12 का समय निकाला।

दिन का दूसरा स्वर्ण भी तैराकी से ही आया। यह स्वर्ण आरोन डीसूजा ने 100 मीटर फ्री स्टाइल में प्रदेश को दिलाया। मालूम हो कि मप्र को पहला स्वर्ण आरोन ने पहले ही दिन दिलाया था। इन दो स्वर्ण पदकों के साथ मप्र की स्वर्ण संख्या 11 हो गई है। वह कुल 41 पदकों के साथ पदक तालिका में छठवें स्थान पर बरकरार है। मध्यप्रदेश को जो 11 स्वर्ण मिले हैं उसके 10 तैराकी से आए हैं। इसमें चार-चार स्वर्ण रिचा मिश्रा और संदीप सेजवाल ने जीते। जबकि अारोन के खाते में तीन स्वर्ण पदक आए।

तीरंदाजी में असम को सोना

असमकी महिलाओं ने तीरंदाजी के इंडियन राउंड टीम स्पर्धा में पंजाब को पछाड़कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। महाराष्ट्र को कांस्य से संतोष करना पड़ा। मिक्स्ड टीम वर्ग में मणिपुर ने स्वर्ण पदक जीता। पंजाब को रजत और असम को कांस्य पदक मिला।

विजय ने बनाया ‘गोल्डन डबल’, जीता 5वां स्वर्ण

ओलिंपिकपदक विजेता निशानेबाज विजय कुमार ने 35वें नेशनल गेम्स में शनिवार को दूसरी बार ‘गोल्डन डबल‘ बनाया। खेलों के सातवें दिन गत चैंपियन सेना (42 स्वर्ण) ने अपनी बढ़त कायम रखी। महाराष्ट्र (26 स्वर्ण) दूसरे, हरियाणा (26 स्वर्ण) तीसरे स्थान पर है। विजय ने 25 मी. रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में टीम और व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीते। विजय ने पेम्बा तमांग और गुरप्रीत सिंह के साथ टीम वर्ग का सोना जीता।



हरियाणा को रजत और महाराष्ट्र को कांस्य मिला। व्यक्तिगत स्पर्धा में विजय ने सोना, पंजाब के हरप्रीत सिंह ने रजत महाराष्ट्र के शिवराज सासे ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं की 10 मी. एयर पिस्टल स्पर्धा में पंजाब ने टीम और व्यक्तिगत स्वर्ण जीते। हरवीन सराओ, मलाइका गोयल और हीना सिद्धू ने टीम वर्ग का स्वर्ण जीता। हरियाणा को रजत और उत्तर प्रदेश को कांस्य मिला। व्यक्तिगत स्पर्धा में हीना ने सोना, मलाइका ने रजत और हरियाणा की अनुराज ने कांस्य पदक जीता। स्कीट स्पर्धा में तेलंगाना की रश्मि राठौड़ ने स्वर्ण जीता।

100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में फिनिश लाइन की ओर बढ़ते संदीप सेजवाल।