पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 95 का दूल्हा, 93 की दुल्हन 80 पार भाई करेगा कन्यादान

95 का दूल्हा, 93 की दुल्हन 80 पार भाई करेगा कन्यादान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल जिले के रहने वाले रिटायर्ड प्रिंसिपल महेश पचौरी के पिता की शादी इन दिनों चर्चाओं में है। होशंगाबाद जिले के मछेरा गांव में होने वाली इस अनोखी शादी में दूल्हा 95 और दुल्हन की उम्र 93 के आसपास है। इस शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदारों को पीले चावल बांटे गए हैं। परपोते-पोतियों सहित लगभग 200 से ज्यादा रिश्तेदार बराती बनेंगे। शनिवार को दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाई गई एवं परिजनों ने भूमि पूजन किया।

तैयारियोंमें जुटे है लोग : बैतूलजिले के पिपरिया से करीब 25 किमी दूर मछेरा गांव वैसे तो एक आम गांव की ही तरह है, लेकिन इन दिनों यह गांव खासी चर्चा में है। गांव के लोग रविवार को होने वाली एक अनोखी शादी की तैयारियों में जुटे हैं। यहां रहने वाले शंकरलाल पचौरी की उम्र 95 को पार कर गई है, वहीं उनकी प|ी मीराबाई पचौरी की उम्र भी 93 वर्ष के करीब है। शंकरलाल की शादी आज से 75 साल पहले 8 फरवरी को ही हुई थी। इस बार फिर 8 फरवरी को उनके आंगन में संगीत बजेगा और फूलों से उनका मंडप सजेगा। मेहमानों की चहल-पहल से पूरा घर रोशन है।







उनका पूरा परिवार 8 फरवरी को धूमधाम से उनकी शादी की डायमंड जुबली मना रहा है। शादी की सारी रस्मे हिंदू रीति-रिवाजों के माध्यम से ही निभाई जा रही है। इसके लिए रिश्तेदारों को पीले-चावल भेजकर निमंत्रण भी दिया गया है। शंकरलाल और मीरा दोनों मछेरा के ही रहने वाले हैं और शादी भी यही हुई थी। 1940 में वे साइकिल पर बैठकर अपनी दुल्हन को लेने गए थे। लेकिन, 75 साल बाद वे कार से जाएंगे। बारातियों के साथ नाचते-गाते हुए एक बार फिर उस लम्हे को महसूस करेंगे, जो दशकों पहले किया था।

दोनों सेहतमंद

दोनोंअभी भी सिर्फ स्वस्थ हैं बल्कि खुशमिजाज भी हैं। उन्हीं की इच्छाओं का सम्मान करते हुए, हम सभी धूमधाम से उनकी शादी रचा रहे हैं। 8 फरवरी रविवार को सुबह 11 बजे से पिपरिया के पास पैतृक गांव मछेरा में गाजे-बाजे के साथ बारात निकलेगी। एक बार फिर मां दुल्हन बनकर अपने पुराने दिनों को याद करेंगी। 1940 में हुई शादी के पार्ट-2 में शामिल होने के लिए उन्होंने सभी को आमंत्रित किया है।